भभुआ: भभुआ एकता चौक पर महिला सिपाही से अभद्र व्यवहार करने के मामले में ई-रिक्शा पर काटा गया ₹5000 का चालान
Bhabua, Kaimur | Jan 11, 2026 भभुआ एकता चौक पर महिला सिपाही से अभद्र व्यवहार करने के मामले में ई-रिक्शा पर 5 हजार रुपए का चालान काटा गया। रविवार को 3:30 बजे महिला पुलिस ने बताया कि एकता चौक पर यातायात नियमों का पालन करा रहे थे। तभी ई रिक्शा चालक ने अभद्र व्यवहार करने लगा। जहां चालक सहित ई रिक्शा को यातायात थाना पर लाया गया। चालक के पास ड्राइवरी लाइसेंस व दस्तावेज न होने पर चलान काटा गया।