बीना: आगासौद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत, स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी सूचना
Bina, Sagar | Sep 11, 2025 जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत आगासौद रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार संपर्क क्रांति से गिरने से अज्ञात यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी है। जानकारी अनुसार गुरुवार करीब3:00 बजे संपर्क क्रांति जो भोपाल की ओर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रेन में सवार अज्ञात यात्री गिर गया। ट्रेन से गिरने से यात्री की दर्दनाक मौत हो गई।