विवेक विहार: आनंद विहार रेल टर्मिनल पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने सीपीआर देकर एक महिला की बचाई जान
राजधानी दिल्ली के आनंद विहार रेल टर्मिनल पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने सीपीआर देकर एक महिला की जान बचाई . महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. महिला की पहचान ममता देवी के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि ममता देवी परिवार के साथ आनंद विहार रेल टर्मिनल पर सीतामढ़ी जाने के लिए अमृत भारत ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची थी.