पूसा: नवाबगंज से पुलिस ने एक ट्रक को जब्त कर 14 मवेशी को किया बरामद खलासी गिरफ्तार ड्राइवर फरार
चकमहेसी थाने की पुलिस ने नवाबगंज से एक ट्रक को जब्त किया है। 14 मवेशी को बरामद कर खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देख ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। चोरी की मवेशी बताई गई है। गिरफ्तार खलासी फुलवारी शरीफ का रहने वाला बताया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद खलासी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।