पूसा: मूसेपुर गांव में शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना किया गया तो एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट
कल्याणपुर थाने के मूसेपुर गांव में घर के आगे शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना किया गया तो एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट। जख्मी व्यक्ति दिलीप पासवान ने बताया कि उनके पड़ोसी उनके घर के आगे शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे। उन्होंने अपने पड़ोसी को समझा बुझाकर घर भेजने का प्रयास किया तो पड़ोसी गुस्से में आकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है।