शासकीय बालिका संप्रेषण गृह तथा संस्था शिवालय शिशु गृह सतगुरु मिशन में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड के अशासकीय सदस्य श्री प्रदीप सिंह, श्रीमती संगीता निगम,बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी बाजपेई उपस्थित रही।