हुज़ूर: बेलहा गांव में घर के अंदर गैस सिलेंडर में आग, दमकल ने पाया काबू, एक युवक झुलसा
रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलहा में आज 28 जुलाई सुबह 10:00 बजे उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस और दमकल पहुंच गया और आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान एक युवक मामूली रूप से झुलस गया था जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।