हुज़ूर: नहर में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप
सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मगरवट में मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की नहर में तीन वर्षीय मासूम के गिर जाने से उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में आक्रोश है। घटना के संबंध में ग्रामीण मोतीमणी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के संजय कोल का 3 वर्षीय पुत्र सत्यम कल दोपहर तकरीबन 2:00 बजे नहर मैं गिर गया ।