मेरठ: इचौली थाना क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले को लेकर महिलाएं पहुंची एसएसपी ऑफिस, पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया
Meerut, Meerut | Aug 29, 2025 मेरठ जिले के थाना इंचौली क्षेत्र के ग्राम फिटकरी की महिलाओं ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को पत्र लिखकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गांव का ही महेश पुत्र चरण सिंह आए दिन मारपीट और दबंगई करता है। हाल ही में हुए विवाद में महेश व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।