सिमडेगा: पीड़ियापोस पंचायत के सरईजोर नदी के समीप ग्रामीणों ने जख्मी हाथी को देखा, वन विभाग को सूचना दी
सिमडेगा के प्रखंड के पीड़ियापोस पंचायत के सरईजोर नदी के समीप रविवार को 4 बजे ग्रामीणों ने एक जंगली हाथी को देखा। जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत व्याप्त हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार हाथी हाथी के पैर में तार फंस जाने के कारण पैर में जख्म हो गया है। इधर क्षेत्र में हाथी देखे जाने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है।