सुपौल: सदर अस्पताल में बिजली गुल होने से मरीज हुए परेशान
Supaul, Supaul | Jan 27, 2024 सदर अस्पताल में शुक्रवार की देर रात बिजली गुल होने के बाद 20 मिनट तक अंधेरा छाया रहा। जिस कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई। जनरेटर संचालक ने कहा कि जनरेटर के पैसे नहीं दिए जा रहे हैं इसलिए जनरेटर नहीं चालू हुआ। इधर चिकित्सक ने भी 20 मिनट तक बिजली गुल होने की बात कही।