अमरोहा: थाना सैंदनगली पुलिस पर पानी की जगह एसिड पिलाने के आरोपों का SP ने किया खंडन, बोले- चल रही हैं भ्रमित खबरें
Amroha, Amroha | Oct 29, 2024 बीते दो दिनों से अमरोहा में सैंदनगली पुलिस पर आरोप लग रहा है कि पुलिस ने थाने में पानी की जगह एक युवक को एसिड पिला दिया। कुछ अखबारों में भी खबरें प्रकाशित हुई थी आज मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे अमरोहा एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा किसी युवक को भी एसिड नहीं पिलाया गया है ।