कानपुर: 1 लाख के इनामी संदीप लोहार को STF और बागपत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया ढेर, सहायक पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
कानपुर पुलिस आयुक्त ने सोमवार 3 बजे बताया कि,17 मार्च को कानपुर के पनकी लॉजिस्टिक पार्क से लगभग ₹4 करोड़ की निकिल शीट लदी ट्रक को चोरी कर लिया गया था। त्वरित विवेचना में हरियाणा आधारित गैंग का पता चला। STF व बागपत पुलिस को बधाई की उन्होनें मुख्य आरोपी संदीप को, जो ₹1 लाख का इनामी और साइको किलर था, साहसिक मुठभेड़ में मार गिराया गया।