मंझनपुर: बरैसा गांव के पास खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों की हुई मौत, चौथे युवक की हालत गंभीर, एसआरएन रेफर
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरैसा गांव का 22 वर्षीय जितेंद्र पुत्र गोपी रैदास पढ़ाई के साथ किसानी के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। रविवार को वह पड़ाेसी दोस्त 29 वर्षीय श्रीचंद्र पुत्र प्रेम चंद व महेवाघाट के हिनौता निवासी दो अन्य दोस्तों के साथ किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। सभी दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। तभी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई है।