गोंडा: अंकित तिवारी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Gonda, Gonda | Feb 12, 2024 25 जनवरी, 2024 को हुए नर्सिंग सहायक अंकित तिवारी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता व पदाधिकारी, मृतक अंकित तिवारी के परिजनों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने बताया कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे।