गोंडा: सदाशिव बाजार में चोरों ने सर्राफा व्यवसाय की दुकान का शटर तोड़कर लाखों का माल किया पर पुलिस नहीं दर्ज कर रही एफआईआर
Gonda, Gonda | Feb 12, 2024 गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के सदाशिव बाजार में रविवार की रात चोरों ने सर्राफा व्यवसाई की दुकान का शटर तोड़कर नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया । घटना की जानकारी पीड़ित को सोमवार को हुई ।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर जानकारी ली और चली गई । वहीं पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उनकी एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है ।