गोंडा: गनवरिया निवासी व्यक्ति ने गांव के चार लोगों पर दीवाल गिराने व विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट का लगाया आरोप केस दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 12, 2024 गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के गनवरिया निवासी एक व्यक्ति ने गांव के चार लोगों पर दीवाल गिराने व पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। गनवरिया गांव के बाबूराम यादव के मुताबिक चार विपक्षियों ने मिलकर उसकी दीवाल गिरा दिया। पत्नी के विरोध करने पर मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।