बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में 15 सितंबर को जॉब कैम्प, 30 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 25 सितंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जहां कस्टमर रिलेशन ऑफिसर के कुल 30 पदों पर बहाली की जायेगी. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 04:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जॉब कैंप आयोजित किया जायेगा.