दमोह: देहात थाना पुलिस की हिरासत से लाखों की चोरी का इनामी आरोपी फरार, शौच के बहाने पुलिस को दिया चकमा, सीएसपी ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Feb 22, 2026 दमोह। देहात थाना पुलिस की हिरासत से चोरी का इनामी आरोपी संतोष काछी रविवार तड़के शौच के बहाने फरार हो गया। आरक्षक व प्रधान आरक्षक की निगरानी में ले जाते समय उसने चकमा दिया। सीएसपी एच.आर. पांडे ने बताया कि वह लाखों की चोरी के मामले में गिरफ्तार था और उस पर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने 2 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीमें तलाश में जुट गई हैं।