उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र से मारपीट मामले के एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
पुलिस ने गजराजगंज ओपी क्षेत्र से मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार क़िया। पहचान बामपाली निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। गजराजगंज ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी गजराजगंज ओपी क्षेत्र से हुई। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की करवाई को आरोपी को जेल भेज दिया गया।