उदवंत नगर: प्रखंड उदवंतनगर के अठारह मतदान केंद्रों का एसडीओ व बीडीओ ने निरक्षण किया
बीडीओ अरुण सिंह व आरा एसडीओ ने उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र के अठारह मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा मतदान केंद्रों पर मौजूद मुलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा मतदान केंद्र के आसपास के कई लोगों से फीडबैक लिया। बीडीओ ने बताया कि 1 जून को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों का मुआयना किया जा रहा है।