टिब्बी कस्बे के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को संस्थापक साकार ब्रह्मा बाबा का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर रावतसर से बीके नीलिमा, सूरतगढ़ से रानी और भादरा से भगवती बहन ने शिरकत कर बाबा के जीवन और उनके महान कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बाबा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सामूहिक ब्रह्मा भोज हुआ