रामगढ़: रामगढ़ में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुनने के लिए उमड़ी भीड़
Ramgarh, Alwar | Sep 17, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को पूरे देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों की गूंज रही। इसी मौके पर अलवर जिले के रामगढ़ उपजिला अस्पताल में बुधवार को दोपहर 12 बजे बाद “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने की।