साहिबगंज: बड़ा जिरवाबाड़ी से महिला वारंटी को पुलिस ने बीती रात किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
जिरवाबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र से पुराने मामले के जीआर केस की वारंटी महिला आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच हेतु लेकर आई। जहां मेडिकल जांच के बाद महिला आरोपी को जेल भेज दिया गया। इसको लेकर थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट पर महिला की गिरफ्तारी हुई है।