बरेली: धोपेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी और मंडलायुक्त
धोपेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी और मंडलायुक्त।सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर धोपेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियों की समीक्षा करने खुद डीआईजी अजय कुमार साहनी, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, एसपी सिटी मानुष पारिक और सीओ सिटी आशुतोष शिवम मंदिर पहुंचे। उन्होंने स्वयं शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।