मझगवां में पंवरिया बाबा बायपास से टाउन की ओर बन रही नई सड़क पर निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। यहाँ दूसरे नंबर की पुलिया के पास कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। बिना किसी दिशासूचक बोर्ड या चेतावनी संकेत के चल रहे निर्माण कार्य और अघोषित डायवर्सन के कारण यह स्थल अब हादसों का केंद्र बन सकता है। सुरक्षा मानकों