हुज़ूर: तात्या टोपे स्टेडियम में खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Huzur, Bhopal | Jan 27, 2026 मध्य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने वाले खेलो एमपी यूथ गेम्स का मंगलवार को भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया|