तमाड़ 1: आमलेशा स्कूल मैदान में आजसू पार्टी की प्रखंड कमेटी की बैठक संपन्न
आजसू पार्टी की तमाड़ प्रखंड कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आमलेशा स्कूल मैदान में संपन्न हुई। बैठक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी, जिसमें तमाड़ पूर्वी और पश्चिमी प्रखंड प्रभारी समेत प्रखंड संयोजक का चुनाव किया गया।इस दौरान हीरालाल दास को प्रखंड संयोजक के रूप में चुना गया।