लोहारू: मनीषा हत्याकांड पर लोहारू विधायक राजबीर सिंह फरटिया ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी
Loharu, Bhiwani | Aug 17, 2025 लोहारू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस भाई विधायक राजबीर सिंह फरटिया ने क्षेत्र की बेटी एवं शिक्षिका मनीषा (ढाणी लक्ष्मण, ढिगावा निवासी) की निर्मम हत्या को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को अलग-अलग पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।