शिकोहाबाद: स्थानीय थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, ASP अनुज चौधरी ने कहा- 'सड़कों पर नमाज नहीं, आपसी प्यार से मनाएं त्योहार'
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ अनिबेश सिंह और थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर के विभिन्न धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया।