सांडी कस्बे के पक्षी विहार स्थित संध्या पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप पर ईंधन न मिलने के कारण दूर-दराज से पहुंचे ग्राहक निराश होकर वापस लौट रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक पेट्रोल और डीजल खत्म हो जाने से बाइक और चार पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है