जमुनहा: लोकसभा निर्वाचन-2024 व आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस व BSF ने संयुक्त रूप से थाना मल्हीपुर क्षेत्र का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम व बीएसएफ ने संयुक्त रूप से लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना मल्हीपुर अन्तर्गत जमुनहा में डोमिनेशन फ्लैग मार्च कर क्रिटिकल वल्नरेबल मतदान केन्द्रों का जायजा लिया, साथ ही साथ जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया।