लोहाघाट: विकास खंड लोहाघाट के भूमलाई गांव में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन जारी
शुक्रवार को भुमलाई के ऋषेश्वर महादेव मंदिर में पुरोहित प्रदीप पांडेय और भुवन चंद्र पांडेय ने विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। दोपहर दो बजे बाद कथावाचक ब्रजराज जोशी ने कृष्ण जन्मोत्सव,श्रीकृष्ण की बाल लीला, पूतना वध, माखन चोरी और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। मुख्य यजमान प्रकाश पुनेठा, राजेश पुनेठा, उमेश पुनेठा, विपिन पुनेठा और पुरुषोत्तम पुनेठा रहे।