ग्वालियर गिर्द: कर्मचारी को तीन दशक बाद मिला न्याय, 1988 से माने जाएंगे नियमित, सभी भुगतान भी होंगे
हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने गन्ना विकास परिषद डबरा के कर्मचारी सुरेंद्र मोहन को करीब 3 दशकों के बाद बड़ी राहत प्रदान की है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को उनकी सेवा 2 सितंबर 1988 से नियमित मानने और सभी वेतन, पेंशन एवं पदोन्नति संबंधी लाभ तीन महीने में प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सुरेंद्र मोहन ने 1981 में डबरा की शुगर केन डेवलपमेंट काउंसिल में नौकरी शुरू कीथी