लक्ष्मणगढ़ कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर के पास स्थित कबाड़ी की दुकान में शनिवार की देर रात आग लगने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी तेज थी कि आग ने कुछ ही देर में काफी बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है