चौपारण: ट्रेलर ने बस को मारी जोरदार टक्कर, चालक घंटों तक केबिन में फंसा रहा
चौपारण:हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में बीती रात एनएच-2 पर बड़ा हादसा हुआ। गोलू बस में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में घंटों तक फंसा रहा।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल अस्पताल भेजा।