लुणी: पाल में शोभावतों की ढाणी के पास भू माफियाओं के अतिक्रमण को प्रशासन ने बुल्डोजर से हटवाया
Luni, Jodhpur | Mar 14, 2024 लूणी क्षेत्र के पाल गांव के शोभावतों की ढाणी के पास शमशान भूमि पर भू माफिया की ओर से किए जा रहे अतिक्रमणों को वृहस्पतिवार को प्रशासन द्वारा हटाया गया। बुधवार को जेडीए के अफसरों ने मौके पर आकर अंतिम नोटिस चस्पा कर दिया था। अतिक्रमण में हटाने के दौरान कई अधिकारी एवं पुलिस दल मौजूद रहा।