बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया बांध सड़क पर बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला का उपचार चल रहा है। दुर्घटना शनिवार की देर शाम 7:45 के करीब की बताई जाती है। घायल महिला की पहचान प्रभावती देवी के रूप में की गई है।