रोहतास: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बंजारी और नौहट्टा में हुई तैयारियों की बैठक
Rohtas, Rohtas | May 22, 2025 गुरुवार को दोपहर करीब 3:0प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को रोहतास जिले के विक्रमगंज आगमन को लेकर तैयारियों के तहत पूर्व विधायक ललन पासवान की अध्यक्षता में रोहतास प्रखंड के बंजारी के सूर्य मंदिर परिसर व नौहट्टा प्रखंड में बैठक हुई। बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और वाहनों की व्यवस्था पर चर्चा हुई। संचालन हरिशंकर मिश्रा ने किया।