इतवारी से बालाघाट की चलने वाली यात्री ट्रेन की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन पालतू मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गाय का कथित तौर पर वन्य प्राणी बाघ ने शिकार कर लिया है। घटना तिरोडी थाना क्षेत्र के ग्राम पौनियां रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की दोपहर करीब दो बजे के आस-पास की बताई जा रही है। शाम साढ़े 05 बजे ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिली।