कन्नौज: मानपुर गांव में डेढ़ लाख रुपए उधारी का तकादा करने पर आरोपी पर जाति सूचक गाली देने और मारपीट का मामला दर्ज
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव में उधारी का तकादा करने पर मारपीट और जाति सूचक गाली देने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में न्यायालय के निर्देश पर अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने बताया 1.50 लाख रुपए गवाह की मजूदगी के नोटरी करवा कर दिए थे लेकिन तय समय बीतने के बाद जब रुपए नहीं मिले तो मांगने पर मारपीट और जाति सूचक गाली दी