आष्टा: गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों की हुई प्रेक्टिस, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन
Ashta, Sehore | Jan 21, 2026 आष्टा में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है नगर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड पर 26 जनवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रमों के लिए आज बुधवार दोपहर 12:00 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पीटी की पहली रिहर्सल सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।