कोढ़ा थाना के गेड़ाबाड़ी बाजार में वर्षों से लगने वाले जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने आखिरकार सख्त कदम उठाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बाजार में फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले व्यापारियों को 24 घंटे के भीतर जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था। प्रशासनिक आदेश जारी होते ही पूरे बाजार में हलचल मच गई