पीरटांड: छाताटाँड निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण की शिकायत की।
छाताटाँड निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण की शिकायत की।बताया गया कि छाताटांड से एक किशोरी पिछले 31 मार्च से लापता है। शुक्रवार को परिजनों ने कुछ लोगों पर उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया। परिजनों ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी घर के बग़ल मिठाई दुकान से समोसा लेने गई थी।