पीरटांड: स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को पीरटाड़ प्रखंड कार्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को पीरटाड़ प्रखंड कार्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही सभी लोगों को मतदाता प्रतिज्ञा हेतु शपथ दिलाया गया।