भांवरकोल विकासखंड क्षेत्र स्थित ग्राम कुंडेसर में सोमवार को नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान से हुआ। सुबह यज्ञशाला से निकली कलश यात्रा शेरपुर मां गंगा घाट तक पहुंची, जहां गंगा जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, हाथी-घोड़े और “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा।