गुरुवार की शाम मोतिया ओपी के देवबन्धा गाँव के बजरंग बली मंदिर के समीप बाइक के धक्के से 6 वर्षीय बालक जख्मी हो गया। घायल का नाम बिट्टू कुमार है जो देवबन्धा गांव का ही रहने वाला है। धक्का मारने के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया। वर्तमान में घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।