सहार: बेलगाम रफ्तार बनी काल: सहार में एक हफ्ते में दो सड़क हादसे, दो घरों के चिराग बुझ गए, व्यवस्था अब भी खामोश
सहार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर अब तक प्रभावी रोक नहीं लग पाई है।पहली घटना एकवारी गांव की है, जहां नरेंद्र सिंह के 50 वर्षीय पुत्र हरे कृष्ण सिंह गैस सिलेंडर लेकर