कोल: जेल पुल पर आमने-सामने दो स्कूटीयों की हुई ज़ोरदार भिड़ंत, हादसे में एक घायल, पुलिस ने भेजा मेडिकल कॉलेज
Koil, Aligarh | Aug 1, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के जेल पुल की है।जहां शुक्रवार की रात करीब 9 बजे आमने-सामने से तेज रफ्तार दो स्कूटीयों की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में एक स्कूटी पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन फानन में उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया है। जहां घायल का उपचार जारी है।