बिसौली: बिसौली नगर में मिशन शक्ति दीदी अभियान 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
बिसौली नगर में रविवार को 3 बजे करीब मिशन शक्ति दीदी अभियान के 0.5 के तहत नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने एंटी रोमियो टीम के साथ बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।